गाजीपुर में बिजली विभाग के जेई व लाइनमैन रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

‘‘एंटी करप्शन टीम ने की कार्यवाही‘‘लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) गाजीपुर में एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के एक अवर अभियंता (जेई) और एक सहायक लाइनमैन को 8 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पूरे विभाग में अफरा तफरी मची हुई है। एंटी करप्शन टीम वाराणसी के निरीक्षक द्वारा…

आपस में टकराईं भाजपा सांसद रमेश अवस्थी के काफिले की गाड़ियां : दो वाहन क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

फर्रुखाबाद।।(आवाज न्यूज ब्यूरो)   कानपुर से फर्रुखाबाद आ रहे सांसद रमेश अवस्थी के काफिले में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब काफिले की कुछ गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह दुर्घटना कमालगंज थाना क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज के निकट हुई, जिसमें लगभग दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि इस हादसे में किसी भी…

बेटे की मौत पर मां ने शव सड़क पर रख किया प्रदर्शन : आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव गुडेरा निवासी 22 वर्षीय युवक की मारपीट में मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। मां ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बदायूं रोड पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।जानकारी के अनुसार गुडेरा गांव निवासी…

कैश पिकअप कर्मी को दिनदहाड़े गोली मारी : लूटी 7 लाख की नकदी

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  जनपद में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए, जब दिनदहाड़े नकदी लेकर जा रहे एक कैश पिकअप कर्मी को बदमाशों ने गोली मारकर लाखों रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। सूचना मिलते ही…

प्रेमी को सिर मुंडवाकर, जूते की माला पहनाने वाले चार गिरफ्तार

कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में एक प्रेमी को अमानवीय सजा देने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों को जेल भेज दिया है। इन पर प्रेमी के बाल मुंडवाने, जूते की माला पहनाने और मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाने का आरोप है।पीड़ित जो इंदरगढ़ थाने का…

जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले तीन आरोपी जेल भेजे गए

कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। धर्म परिवर्तन कराने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया। इससे पहले थाना पुलिस और एसओजी टीम ने आरोपियों से पूछताछ की। हालांकि धर्म परिवर्तन से जुड़े नेटवर्क को लेकर पुलिस कुछ भी कहने से बचती नजर आई। जिले में धर्म परिवर्तन का ये कोई पहला मामला नहीं…

पुलिस की बडी कामयाबी : चोरी का खुलासा : दो शातिर चोर तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। फतेहगढ़ के प्रसिद्ध भारत माता मंदिर और एनआई चर्च में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बडी कामयाबी हासिल की है। दोनों मामलों में संलिप्त दो अपराधियों को पुलिस ने अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी का सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। इस कार्यवाही से शहर में सुरक्षा…

दो टेंपो सीज़, दो दर्जन से अधिक वाहनों के चालान

‘‘सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाही‘‘फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने गुरुवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य चौराहों, बाजार क्षेत्र और व्यस्त मार्गों पर…

उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, गंभीर रूप से घायल

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  गुरुवार को दोपहर करीब 12ः09 बजे एक दर्दनाक रेल हादसा उस समय हो गया जब कानपुर से फतेहगढ़ आ रही गाड़ी संख्या 15083 (उत्सर्ग एक्सप्रेस) की चपेट में एक व्यक्ति आ गया। यह घटना नगला पजामा स्थित गुमटी नंबर 144/बी-2 के पास हुई, जहां एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर…

कन्नौज : बेकाबू कार ने चार बारातियों को रौंदा, बुरी तरह जख्मी

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। छिबरामऊ में बीती देर रात एक बेकाबू कार बारातियों को रौंदती हुई निकल गई। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना छिबरामऊ नगर के ताजपुर रोड…