सपा ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती,किया नमन

चौधरी साहब ने देश के किसान भाइयों की स्थति सुधारने व उनके अधिकार के लिए अथक प्रयास किये : महेन्द्र कटियार

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवाहन पर आज शहर के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपाईयों ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एंव किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। जहां सपा के नि0 व पूर्व पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं ने चैधरी चरण सिंह को उनके चित्रण पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया और अपने विचार रखे।
इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र सिंह कटियार ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एंव किसान नेता चौधरी चरण सिंह एक किसान नेता के रुप में जाने जाते थे। चौधरी साहब ने देश के किसान भाइयों की स्थति सुधारने व उनके अधिकार के लिए अथक प्रयास किये। उन्होने देश की आजादी में भी अपना योगदान दिया था।
इस मौके पर निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व जिला प्रवक्ता पुष्पेंद्र सिंह यादव, बंटी यादव, रजत क्रांतिकारी, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र कठेरिया, आशुतोष दीक्षित, बीना शर्मा, जहान सिंह लोधी, अमन चतुर्वेदी, शिवपाल यादव, रोहिताश कुमार, अशोक कुमार यादव, सत्यव्रत यादव, शीलेश यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

कन्नौज : डीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय अनौगी का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *