रामजीलाल सुमन के समर्थन में उतरे सपा कार्यकर्ता : करणी सेना पर बैन लगाने की मांग

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आगरा स्थित आवास पर करणी सेना द्वारा किए गए हमले को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश फैल गया है। इसी कड़ी में महोबा में समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। वाहिनी के जिला अध्यक्ष राजकुमार अहिरवार…

पटना में महिला कांग्रेस का राजभवन मार्च : 33 फीसद महिला आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस की सदस्यों ने शनिवार को राजभवन की ओर मार्च निकाला। यह मार्च महिलाओं के अधिकारों और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने की मांग को लेकर आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं…

एमपी के दमोह में हिंदू संगठन ने सीएमओ के मुंह पर पोती कालिख

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) मध्य प्रदेश के दमोह जिले में चैत्र नवरात्रि और रामनवमी के मौके पर घंटाघर पर भगवा झंडे और भगवान श्रीराम के पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है।हिंदूवादी संगठन के लोगों ने नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) प्रदीप शर्मा के चेहरे पर कालिख पोत दी। इस…

जांच से बचने के लिए संसद में चर्चा बाधित कर रही है केंद्र सरकार : प्रियंका गांधी

‘‘लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करना ही सत्तारूढ़ सरकारों की नीतियां‘‘नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) कांग्रेस महासचिव एवं केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच से बचने के लिए संसद में चर्चा को जानबूझकर बाधित कर रही है।प्रियंका ने यहां दिशा बैठक में भाग लेने के बाद…

नवरात्रि में बंद होनी चाहिए शराब की दुकानें : इमरान मसूद

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत की। वक्फ विधेयक से लेकर नवरात्रि और ईद तक, उन्होंने भाजपा और अन्य नेताओं पर निशाना साधा।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वक्फ बिल पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इमरान मसूद ने कहा, “जब बिल…

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल?

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने वक्फ संपत्तियों से लेकर एनडीए के कई नेताओं पर निशाना साधते हुए मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने रमजान में रोजा और नवरात्रि में व्रत को लेकर जारी बयानबाजी पर भी भाजपा पर निशाना साधा है।राशिद अल्वी ने वक्फ मुद्दे पर टिप्पणी…

गेस्ट हाउस कांड पर मायावती का बडा बयान : इसके लिए पश्चाताप करे समाजवादी पार्टी

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। बसपा सुप्रीमो ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि आगरा में हुई घटना के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव को सपा सरकार में 2 जून 1995 को लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस में…

सत्ता संरक्षण में चल रहा लूट का गिरोह : इन्वेस्ट यूपी से लेकर थानों तक में भ्रष्टाचार : अखिलेश यादव

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) राजधानी लखनऊ में इन्वेस्ट यूपी में उगाही के मामले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। इन्वेस्ट यूपी से लेकर थाने, तहसील तक फैले भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। सत्ता संरक्षण में वसूली और लूट का पूरा…

संसदीय क्षेत्रों पर लगी रोक को 25 वर्ष तक बढ़ाया जाए : जेएसी ने परिसीमन पर पारित किया प्रस्ताव

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) संयुक्त कार्य समिति (जेएसी) ने शनिवार को परिसीमन के मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया, जिसमें केंद्र सरकार के परिसीमन अभ्यास को लेकर पारदर्शिता की कमी पर चिंता जताई गई। जेएसी ने सर्वसम्मति से केंद्र सरकार से यह मांग की कि परिसीमन के किसी भी अभ्यास को पारदर्शी तरीके से…

डिलीवरी से ज़्यादा प्रचार’ का क्लासिक उदाहरण है मोदी सरकार की ’मेक इन इंडिया’ योजना : मल्लिकार्जुन खरगे

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेक इन इंडिया योजना को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। खरगे ने ’मेक इन इंडिया’ को ’डिलीवरी से ज़्यादा प्रचार’ का क्लासिक उदाहरण बताया है। इसके साथ ही खरगे ने मोदी सरकार से 2 तीखे सवाल पूछे है।इसको लेकर खरगे ने एक्स पर पोस्ट…