डीएम-एसपी ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का लिया जायजा : कंट्रोल रूम व केंद्रों का किया निरीक्षण
फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में स्थापित परीक्षा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद राजकीय इंटर…

