आतिशबाजी का रॉकेट गिरने से शुगर मोटर्स के गोदाम में लगी आग, दो कारें समेत सामान जला

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । थाना कादरी गेट क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित शुगर मोटर्स के गोदाम में दीपावली की देर रात आतिशबाजी का रॉकेट गिरने से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर मरम्मत के लिएखड़ी दो कारें और गोदाम में रखा अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी…

जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के लिए चार निरीक्षकों के तबादले : कोतवाल फतेहगढ़ विजय सिंह लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सोमवार को चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी स्थानांतरण आदेश केअनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह को वहां से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं कोतवाली मोहम्मदाबाद में…

दुस्साहस : पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गाँव में फैली सनसनी

‘‘फील्ड यूनिट ने लिये नमूने,घटना स्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी कायमगंज’’‘महेश वर्मा’ संवाददाताफर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । जनपद के थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम रमापुर जसू में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक रजनेश दीपावली का त्योहार मनाने के लिए फर्रुखाबाद से अपने पैतृक गांव…

देर रात रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग : लाखों का सामान जलकर राख

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) । शहर के लाल गेट स्थित तकिया कब्रिस्तान के बाहर रविवार देर रात एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा कपड़ाऔर अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। दुकानदार ने करीब एक लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई…

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष: गोली चली, युवक घायल

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । शहर के खटकपुरा जर्दा गेट स्थित बक्सा वाली गली में दीपावली की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले गाली-गलौज के बाद शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान तमंचे से चली गोली लगने से 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।…

धारा-24 के मामलों में मौके पर वीडियोग्राफी कराने के निर्देश

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) ।  जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील अमृतपुर के सभागार में तहसील समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा किशिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न…

पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने ठंडी सड़क पर 1.60 करोड़ से विकसित फुटपाथ व ओपन जिम का किया लोकार्पण

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) । ठंडी सड़क पर रेलवे रोड से देवरामपुर क्रॉसिंग तक फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग, टाइल्स, ग्रीन बेल्ट, स्टील बेल्ट और ओपन जिम सहित आकर्षक लाइटों की व्यवस्था का बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस परियोजना पर करीब एक करोड़ 60 लाख रुपये खर्च किए गए…

डॉ. पुनीत कुमार पांडेय बने प्रांतीय अध्यक्ष: समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) ।  डॉ. पुनीत कुमार पांडेय को प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ का प्रांतीय अध्यक्ष बना दिया गया है। अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका शगुन स्टील शॉप पर भव्य स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. पांडेय को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी मिलने…

मिलावटखोरों पर प्रशासन की सख्ती : मिठाई के डिब्बों पर उपयोग की तिथि लिखना अनिवार्य, उल्लंघन पर कार्यवाही

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । दीपावली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने खाद्य सुरक्षा विभाग को प्रतिष्ठानों पर नियमित छापेमारी, निरीक्षण और नमूना संग्रहण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मिठाई के डिब्बों पर उपयोग की…

सदर विधायक की अच्छी पहल : सेंट्रल जेल चैराहे पर जिले की पहली ‘आरएमयू’ का लोकार्पण, 20 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में गुरुवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। सेंट्रल जेल चैराहे पर जिले की पहली रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) का लोकार्पण सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने किया। इससे क्षेत्र के करीब 20 हजार बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद…