एक महीने तक बदहाल स्कूलों की शिकायतें दर्ज कराएगी आप, अधिकारियों के खिलाफ कराएंगे एफआईआर: संजय सिंह

लखनऊ।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा व्यवस्था, स्कूलों के मर्जर और जर्जर सरकारी विद्यालयों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि अब अगले एक महीने तक आम आदमी पार्टी प्रदेशभर के बदहाल स्कूलों की…

आरक्षण के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से भड़कीं मायावती, बोलीं: अब भी वही पुरानी मानसिकता

लखनऊ।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)।  उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा संप्रीमो मायावती ने आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की उठ रही मांग को लेकर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर संविधान में अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समाज को दिए गए आरक्षण के खिलाफ हाल में जमा…

योगी के ‘पी’ मतलब पाकिस्तान बयान पर भडके अखिलेश,बोले: वो घबराए हैं, इसलिए पी की परिभाषा बदल रहे

‘‘पीडीए का असली मतलब है प्रेम, दया और अपनापन: अखिलेश यादव’’लखनऊ।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीडीए में पी से पाकिस्तान वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एकरंगी क्या जानें, पीडीए के बहुरंग। वो घबराए हुए हैं, इसलिए पी की परिभाषा बदल रहे हैं। जितनी…

अखिलेश जाट समाज से मांगे माफी : ‘चवन्नी से रुपया’ वाला बयान अमर्यादित और शर्मनाक: मायावती

‘‘पीडीए को लेकर भी निशाना साधा’’लखनऊ।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा प्रमुख के रालोद सुप्रीमो को लेकर दिए गए ‘चवन्नी से रुपया बना दिया’ वाले बयान को अमर्यादित और शर्मनाक बताया। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इस बयान के लिए सपा नेतृत्व को…

अखिलेश की चवन्नी टिप्पणी पर जयंत चौधरी: ये जाट समुदाय का अपमान-ऐसा अहंकार केवल पतन लाता है

लखनऊ।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों पूर्व सहयोगी अब राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बन गए हैं। अखिलेश यादव ने हाल ही में चवन्नी वाली टिप्पणी की थी। इस पर राष्ट्रीय लोक दल सुप्रीमो जयंत चौधरी ने अब तीखा पलटवार किया है।पश्चिमी उत्तर…

सीएम योगी के साथ सेल्फी के लिए क्रेजी हुए जापानी बच्चे: भारतीय दर्शन से परिचित कराकर दिया संदेश

लखनऊ।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसमें कूटनीति की औपचारिकता की जगह बच्चों की मुस्कान थी, भाषाओं की दूरी की जगह संवाद था और दो देशों की संस्कृति के बीच दोस्ती का एक सहज सेतु बनता दिखाई दे रहा था। उत्तर प्रदेश-जापान निवेश बैठक के क्रम में…

सर्वाेदय विद्यालयों के बेहतर संचालन के लिए भरे जाएंगे शिक्षकों के पद : सीएम योगी

लखनऊ।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालयों में व्यवस्थित संचालन में बड़े बदलाव की जरूरत बताई है। बृहस्पतिवार को समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में सीएम ने विद्यालयों से जुड़ी स्पष्ट नियमावली तैयार करने, शिक्षकों के खाली पदों पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाने और आवासीय विद्यालयों का प्रबंधन और संचालन…

महिला का दर्द सुन बिफरे सीएम योगी, बोले : रास्ता न मिले तो तहसीलदार-लेखपाल को करो सस्पेंड

लखनऊ।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है। जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने जब यह पीड़ा सुनाई कि दबंग यह धमकी देते हुए रास्ता नहीं दे रहे हैं कि चाहे जहां शिकायत कर लो तो मुख्यमंत्री की भृकुटि तन गई।…

लखनऊ में लोहे की जंजीर से दरोगा को मारा : 24 पर मुकदमा, 200 भैंसें उठवाईं

‘‘मेयर बोलीं- इलाका साफ कर देंगे’’लखनऊ।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। पारा में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम पर पथराव और हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी महिलाओं खुशबू और आफरीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में नामजद और अज्ञात समेत कुल 24…

विनोद तावड़े बने यूपी भाजपा के प्रभारी: जगदीश पटेल सह प्रभारी

लखनऊ।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। पार्टी ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, जगदीश ईश्वरभाई पटेल को यूपी का सह प्रभारी बनाया गया है। संगठन में किए गए इस फेरबदल को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम…