नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा बहुत महत्वपूर्ण है। सभी विपक्षी दल चाहते हैं कि इस पर चर्चा हो। सरकार को बताना चाहिए कि क्या हुआ था?
संसद का मानसून सत्र आज सोमवार (21 जुलाई) से शुरू हो गया है जो 21 अगस्त तक चलेगा। सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया जिस वजह से कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इसी बीच समाजवादी पार्टी के सांसद और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने सांसद के साथ सदन में अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पहलगाम हमले को लेकर भी सरकार से सवाल पूछते हुए एक्स पर पोस्ट किया। सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर सपा नेताओं के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा-“पहलगाम का सच बतलाओ, अपनी गलती नहीं छुपाओ! पहलगाम में हुई जो चूक, ये गलती थी या थी भूल! विदेशी नीति में हुए फेल, साथ नहीं अब कोई देश!” सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा बहुत महत्वपूर्ण है। सभी विपक्षी दल चाहते हैं कि इस पर चर्चा हो। सरकार को बताना चाहिए कि क्या हुआ था और क्या यह खुफिया विफलता थी। प्रधानमंत्री और सरकार को विपक्ष की बात सुननी चाहिए और हम सुनेंगे कि सरकार को क्या कहना होगा। अखिलेश यादव ने का कि पहलगाम एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, सरकार को इस पर छिपना नहीं रहना चाहिए। सभी विपक्ष के लोग चाहते हैं कि इस पर बहस हो, जैसे विदेश नीति, पहलगाम और सभी घटनाक्रमों पर सभी सांसद इस पर अपनी बात रखना चाहते हैं सरकार सुने और इस पर जवाब दे। पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि सरकार को अपना मुंह नहीं छिपाना चाहिए। सरकार को बताना चाहिए कि क्या हुआ था, भूल थी, चूक थी, इंटेलीजेंश फेल्यर था. विदेश नीति का कितना सम्मान हो रहा है, लेकिन उसके बावजूद असफल हो रहा है। जिस समय ऑपरेशन सिंदूर चला उस समय कोई देश आपके साथ नहीं खड़ा हुआ। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि आधार कार्ड मेटल का होना चाहिए।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पहलगाम हमले पर सरकार से मांगा जवाब, कहा : अपनी गलती मत छुपाओ

