नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। मंगलवार को पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान थम गया है। राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में 6 नंवबर और 11 नंवबर को होंगे।
पहले चरण में 6 नंवबर को 121 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 11 नंवबर को 122 सीटों पर वोट डाले जायेंगे। इस बार का मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस समेत कमाम दलों के दिग्गज नेताओं ने राज्य के विभिन्न जिलों में ताबड़तोड़ रैलियां की और अपनी-अपनी जीत का दावा किया।
बिहार में पहले फेज में 18 जिलों में मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले फेज में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन 18 जिलों में पटना, नालंदा, बक्सर, भोजपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा जिले की विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।
बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण का प्रचार थमा, 6 नंवबर को मतदान
