नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। अक्सर पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में घर से दूर रहने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती एक अदद गैस कनेक्शन पाने की होती थी। किराए के मकान में रहने वालों या बार-बार शहर बदलने वाले मजदूरों के पास अक्सर उस जगह का स्थायी पता (च्मतउंदमदज ।ककतमे) नहीं होता, जिसके कारण एजेंसियां उन्हें नया कनेक्शन देने से मना कर देती थीं, लेकिन अब इसका पक्का इलाज मिल गया है। केंद्र सरकार और भारत पेट्रोलियम व इंडियन ऑयल जैसी दिग्गज तेल कंपनियों ने एक ऐसी योजना शुरू की है, जिसके तहत आप बिना किसी एड्रेस प्रूफ के भी एलपीजी सिलेंडर हासिल कर सकते हैं।
छोटू और मिनी सिलेंडर का कमाल
तेल कंपनियों ने बाजार में 5 किलो के छोटे सिलेंडर उतारे हैं, जिन्हें ’इंडेन छोटू’ और भारत पेट्रोलियम ’भारत गैस मिनी’ के नाम से बेच रही हैं। ये सिलेंडर खासतौर पर उन लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं जिनकी खपत कम है या जो पोर्टेबिलिटी चाहते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसे खरीदने के लिए आपको अब भारी-भरकम कागजी कार्रवाई या पते के सबूत की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप महज अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस दिखाकर तुरंत सिलेंडर अपने साथ ले जा सकते हैं।
महज 10 मिनट में आसान प्रक्रिया
इस सिलेंडर को पाने की प्रक्रिया बेहद सरल है। आपको बस अपनी नजदीकी अधिकृत गैस एजेंसी या डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाना होगा। वहां अपनी पहचान का प्रमाण पेश करें, जरूरी भुगतान करें और 10 मिनट के भीतर गैस सिलेंडर आपके हाथ में होगा। यह उन युवाओं और छात्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है जो हॉस्टल या पीजी में रहते हैं। साथ ही, इसमें एक सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होता है, जिसे भविष्य में सिलेंडर वापस करने पर आप रिफंड के तौर पर वापस भी पा सकते हैं।
आधार कार्ड दिखाकर ले सकते है 5 किलो वाला गैस सिलेंडर : लाखों प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत

