सात सांसदों ने साइन कर भाजपा जॉइन की, सभापति को सौंपे दस्तावेज

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उसके दो-तिहाई से ज्यादा राज्यसभा सांसद अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं, जो संविधान के नियमों के तहत संभव है। सात सांसदों ने पार्टी बदलने के लिए जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और उन्हें राज्यसभा के सभापति को सौंप दिया। राघव चड्ढा ने बताया कि उन्होंने दो अन्य सांसदों के साथ मिलकर ये हस्ताक्षरित कागज़ खुद जाकर जमा कराए।