पीडीए  मतलब प्रेम दया अपनापन : अखिलेश

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के खिलाफ इस बार मंहगाई, डीजल- पेट्रोल, गैस सिलेण्डर के बढ़ते दाम, अग्निवीर नौजवान, दुःखी किसान, मजदूर विपक्ष है। भाजपा सरकार ने 69 हजार शिक्षक भर्ती में नौजवानों का आरक्षण लूटा है। शिक्षामित्रों के साथ अन्याय किया है। इस सरकार से पीड़ित दुःखी अपमानित लोग विपक्ष हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि जहां भाजपा खत्म होती है वहीं से पीडीए शुरू होता है। 

भाजपा मंहगाई रोकने के बजाय काफिले से एक और दो गाड़ियां छोड़ने की बात कर रही है। भाजपा ने नीट के छात्रों के साथ धोखा किया है। नीट पेपर लीक से देश में 20 लख और यूपी में करीब चार लाख छात्र प्रभावित हुए है। 

भाजपा सरकार ने अब सोने की दुकानों को भी बंद करा दिया है। सोने की दुकानों पर सन्नाटा है। व्यापारी चारपाई डालकर सो रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने अपने ऊपर लगे गंभीर मुकदमों को वापस लेने के अलावा कोई काम नहीं किया। प्रदेश में किसी भी मुख्यमंत्री पर इतने गंभीर मुकदमें नहीं थे।

समाजवादी पार्टी की सरकार में अंसल सिटी, चक गंजरिया क्षेत्र का विकास किया। एक हजार करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय कैंसर संस्थान बनाया। भाजपा के मुख्यमंत्री ने उसे बर्बाद कर दिया। समाजवादी पार्टी की सरकार ने एचसीएल को लखनऊ लाने का काम किया। मुख्यमंत्री जी को एचसीएल के बारे में, लैपटाप, कम्प्यूटर के बारे में कोई जानकारी नही है। लखनऊ में एचसीएल, प्लासियो माल, अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पुलिस मुख्यालय, डायल 100 समाजवादियों की देन है।समाजवादी सरकार में यूपी में देश का सबसे अच्छा रिस्पांस सिस्टम दिया है। भाजपा सरकार ने खराब कर दिया। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे बनाना और एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमान उतारना समाजवादियों ने सिखाया। 

एनसीआरबी का डेटा सरकार का डेटा है। एनसीआरबी के अनुसार यूपी में महिलाएं, बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं लखनऊ राजधानी तक में बेटियां सुरक्षित नहीं है। भाजपा सबसे अधर्मी पार्टी है। हाथ में राम चरित मानस पकड़े अधिवक्ता साथी पर भाजपा सरकार ने उस पर लाठी चलवायी। 

लखनऊ स्मार्ट सिटी 

अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ स्मार्ट सिटी नहीं बनी। भाजपा स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लूट रही है। आखिरकार स्मार्ट मीटर का भ्रष्टाचार पकड़ा गया। जनता स्मार्ट मीटर के खिलाफ खड़ी हो गयी है। 

भाजपा सरकार में जितनी सड़कें बनी सब भ्रष्टाचार की शिकार हो गयी

लखनऊ में एक ग्रीन कारिडोर बना, उसकी डिजायन ही खराब है, 7 हजार करोड़ में बने कारिडोर में भारी भ्रष्टाचार हुआ। गोरखपुर में चार लेन सड़क सात हजार करोड़ में बनी उसमें भी जबरदस्त लूट हुई। मुख्यमंत्री जी चार लेन सड़क को एक्सप्रेस-वे बताते हैं।

प्रधानमंत्री जी बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करके जैसे गये, बारिश हो गयी, सड़क टूट गयी। 

बिजली

मुख्यमंत्री जी को बताना चाहिए था कि अपने कार्यकाल में उन्होंने बिजली उत्पादन कितना बढ़ाया।

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बिजली के कारखाने समाजवादी सरकार में लगाये गये। घाटमपुर में निवेली लिग्नाइट का थर्मल प्लांट, चकेरी में थर्मल पावर प्लांट, हरदुआगंज, टांडा, एटा, ललितपुर, मेजा प्रयागराज में बिजली पावर प्लांट लगाया था। समाजवादी पार्टी की सरकार में जो बिजली पावर प्लांट लगे थे, उसी वजह से यूपी में बिजली मिल रही। समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश में सबसे बड़ी ट्रांसमीशन लाइन बिछी थी। उसके बाद सबसे अच्छा वितरण सिस्टम तैयार किया। इसके साथ ही फीडर सेपरेशन सिस्टम तैयार किया था। सरकार ने बिजली उत्पादन नहीं बढ़ाया, बिजली महंगी कर दी। भाजपा सरकार जनता से ज्यादा बिल लेकर अमीरों की जेब में डाल रही है।

बातों और मुहावरों और कहावतों को न उठाये

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपनी भाषा और व्यवहार अच्छा रखें। इतिहास के हजारों सालों पुरानी बातों और मुहावरों और कहावतों को न उठाये। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कोई ऐसी बात न कहें जिससे, किसी व्यक्ति या समाज को ठेस पहुंचे। अगर कोई हमारी भाषा व्यवहार से क्रोधित या नाराज हो तो हमें धैर्य और अनुशासन के साथ रहना है। इस लड़ाई को जीतना है। 2027 में जनता समाजवादी पार्टी को जिताने जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि  मैं अपने एक साथी के यहां चाय पीने चला गया तो भाजपा के लोगों ने झूठे मुकदमें लगाकर चाय की दुकान बंद करा दी। जब मैने साथी से पूछा कि क्यों बंद करा दिया तो उसने बताया कि एल्युुमिनियम के बर्तन में चाय बनाने के कारण दुकान सीज कर दी। सोचिए जब हर घर में एल्युमिनियम का प्रेशर कुकर है। उसमें खाना बनता है। ऐसे समय में भाजपा ने चाय की दुकान बर्तन के कारण बंद करा दी। 

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर मैंने एक बहन के भंडारे में पूड़ी खा लिया तो इस सरकार ने उसके पिता जी को सुपरवाइजर से हटाकर डिमोशन कर दिया।

भाजपा पीडीए की एकता से घबराई है

 उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने दस साल तक सोना इकट्ठा किया है। उसके कारण सोने का दाम बढ़ गया। भाजपा छोटी-छोटी सोने की दुकानों को बंद कराकर बड़े-बड़े षोरूम खुलवाना चाहती है। जिससे उन्हें कमीशन लेने में आसानी हो।

भाजपा के लोग सब विदेशी सामनों का प्रयोग करते हैं। जनता से झूठ बोलते हैं। विदेशों के साथ व्यापार समझौते हो रहे हैं।