नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। देश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा ऐलान कर दिया है। आयोग ने 10 राज्यों की 24 सीटों पर चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। सभी सीटों पर 18 जून 2026 को मतदान कराया जाएगा और इसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती भी होगी।
किस राज्य में कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
आंध्र प्रदेश 4 सीटें
गुजरात 4 सीटें
कर्नाटक 4 सीटें
मध्य प्रदेश 3 सीटें
राजस्थान 3 सीटें
झारखंड 2 सीटें
अरुणाचल प्रदेश 1 सीट
मणिपुर 1 सीट
मेघालय 1 सीट
मिजोरम 1 सीट

