लखनऊ।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। विश्व पर्यावरण दिवस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव सूबे के पूर्व मंख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि पर्यावरण की रक्षा और हरियाली बढ़ाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
अखिलेश यादव ने अपने संदेश में समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए दावा किया कि सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का अभियान होना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच वृक्षारोपण ही सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
विश्व पर्यावरण दिवस पर बोले अखिलेश : सपा सरकार ने बनाया था वृक्षारोपण का विश्व रिकॉर्ड
