लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर संविधान और कानून के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान और कानून का पालन सभी के लिए जरूरी है।
अखिलेश यादव ने कहा, “जो लोग आज कानून नहीं मान रहे हैं, वे कल कानून मानेंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान और कानून की भावना के अनुरूप काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक व्यवस्था और कानून का सम्मान सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों की जिम्मेदारी है।
समाजवादी छात्रसभा की नई पहचान बनी ड्रेस
इस दौरान समाजवादी छात्रसभा की नई ड्रेस भी निर्धारित की गई। अब छात्रसभा के सदस्य नीली पेंट और नीली शर्ट पहनेंगे। पार्टी की ओर से इसे छात्रसभा के सदस्यों की नई पहचान के तौर पर लागू किया जाएगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने में छात्र और युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। छात्रसभा को पार्टी की गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने छात्र और युवा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया।
समाजवादी छात्रसभा की नई ड्रेस निर्धारित, अखिलेश बोले: आज नहीं मानने वाले कल कानून मानेंगे
