यूपी चुनाव की तैयारी: भाजपा संगठन महासचिव बीएल संतोष पहुंचे कानपुर: लिया संगठन का जायजा

कानपुर। (आवाज न्यूज ब्यूरो) । भाजपा महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष शनिवार को कानपुर पहुंचे। वह 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगे और निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। संतोष शाम को सिविल लाइंस के एक होटल पहुंचे तथा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के आठ ज़िलों के सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, ज़िला अध्यक्षों और ज़िला प्रभारियों के साथ बैठक की। बारह और 13 सितंबर को होने वाली बैठकों में संगठन की मज़बूती और बूथ-स्तर की तैयारियों पर ध्यान दिया जाएगा। संतोष मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। यह दौरा भाजपा के उत्तर प्रदेश कोर ग्रुप की लखनऊ में हुई बैठक के एक दिन बाद हो रहा है, जिसमें 2027 के चुनावों की तैयारियों और पार्टी के संगठनात्मक व शासन-संबंधी अभियानों पर चर्चा की गई थी। गौरतलब है कि मौजूदा यूपी विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 को खत्म हो रहा है। ऐसे में भाजपा उत्तर प्रदेश में तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनान की कोई कोशिश नहीं छोड़ना चाहती है, पार्टी संठन को मजबूत करने में जुटी हुई है।