बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । अपर जिला मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह के निर्देश पर पर्यटन विभाग द्वारा सराय अधिनियम 1867 के अंतर्गत बगैर पंजीकरण/रजिस्ट्रेशन कराए तहसील सदर, कन्नौज में संचालित कई ओयो होटल होटल/गेस्ट हाउस/मैरिज हॉल का आकस्मिक जांच की गई। जिन इकाइयों को नोटिस निर्गत किया गया था तथा उनकी शिकायत भी प्राप्त हो रही थी और उनके द्वारा अब तक सराय एक्ट में पंजीकरण नहीं कराया गया है, ऐसी इकाइयों के विरुद्ध सराय एक्ट में उल्लिखित दिशा-निर्देशों के अनुसार कठोर कार्यवाही जिला पर्यटन अधिकारी डॉ एम मकबूल द्वारा प्रस्तावित किए जाने से अवगत कराया गया है।
जिन इकाइयों की जांच की गई उनमें से,
1- आर. एन. होटल,, सराय सुन्दर, छिबरामऊ, कन्नौज।
2- मोतीमहल, जी टी रोड, छिबरामऊ, कन्नौज।
3- न्यू संत, गेस्ट हाउस, जी टी रोड छिबरामऊ, कन्नौज।
4- संत गेस्ट हाउस, छिरिया मंडी, जी टी रोड, छिबरामऊ, कन्नौज।
5- जी टी रोड पर स्थित होटल।
6- स्काई होटल, जी टी रोड छिबरामऊ कन्नौज
7- एस डी होटल, जी टी रोड, छिबरामऊ कन्नौज।
8- ओयो प्रेम अनिल, निगम मंडी, जी टी रोड, छिबरामऊ
9- ब्लैक डायमंड होटल, जी टी रोड छिबरामऊ कन्नौज।
10- कनक गेस्ट हाउस, पश्चिमी बाईपास छिबरामऊ कन्नौज।
पूर्व में नोटिस जारी होने के बावजूद भी जिन इकाइयों के पंजीकरण की पत्रावली अब-तक उपलब्ध नहीं कराई गयी है उक्त जांच में ऐसी इकाइयों के विरुद्ध पेनल्टी लगाए जाने अथवा सील कराए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ किए जाने की बात कही गई है
उनके द्वारा अवगत कराया गया कि नवनिर्मित एवं हाल ही में संचालित इकाइयों को नियम अनुसार कुछ समय दिया गया है एवं उसके पश्चात पूरे जनपद में संचालित इकाइयों का मौके पर जांच इसी प्रकार से किया जाएगा तथा सराय एक्ट के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही अमल में ले जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रचलित की जाएगी।
श्री मकबूल द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि होटल/गेस्ट हाउस /मैरिज हॉल/धर्मशाला आदि में आगंतुकों के सुरक्षा के दृष्टिकोण से फायर के उपकरण लगे होने/ एनओसी निर्गत होने, सक्षम स्थल से नक्शा तथा खाद्य सुरक्षा विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी होने, चरित्र प्रमाण पत्र की एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों के उपलब्धता के ही दशा में सराय अधिनियम के अंतर्गत पंजीकरण होता है जिससे आने वाले मेहमानों/यात्रियों/पर्यटकों आदि की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस जांच में पर्यटन फेलो नमन दुआ, विभागीय ऑपरेटर श्याम सिंह भी उपस्थित रहे।
