बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो) । भारतीय जनता पार्टी के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय सह प्रभारी एवं झारखंड के संगठन महामंत्री पवन सहाय ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की।
बैठक के दौरान संगठन महामंत्री पवन सहाय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सम्मानित पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह कमर कस लें तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सक्रियता से ही संगठन निरंतर मजबूत होता है। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय और संगठनात्मक भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखें और संगठन के कार्यों को पूरी सक्रियता के साथ आगे बढ़ाएं।
इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, जिला प्रभारी रूपेश गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, रामसेवक कठेरिया, प्राची गुप्ता, अशोक सिंह, रामबाबू कटियार, रजनी पाल, अमित दोहरे, रामवीर कठेरिया सहित जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय, राजेश राजपूत, राजन अवस्थी, विवेक पाठक, डीएस राठौर सहित सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

