जब तक भ्रष्ट भाजपा सरकार रहेगी, ‘लीक’ की लीक पर ही परीक्षा प्रणाली चलती रहेगी : अखिलेश यादव

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने तीन मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी-2026’ को इसका प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के मद्देनजर मंगलवार को रद्द करने की घोषणा की तथा सरकार ने सीबीआई को इन ‘अनियमितताओं’ की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया। इसे लेकर अब सियासत तेज हो गई है। समाजवादी…

सोना न खरीदने की पीएम की अपील पर बोले अखिलेश : भाजपा के लोग ही कर रहे हैं जमाखोरी

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को चुनाव खत्म होते ही संकट याद आ गया। दरअसल देश के लिए संकट सिर्फ एक है और उसका नाम है भाजपा। इतनी सारी पाबंदियां लगानी पड़ेंगी तो पांच खरब डॉलर की जुमलाई अर्थव्यवस्था कैसे बनेगी। लगता है भाजपा सरकार…

तमिलनाडु में थलपति का राज : राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, शपथ कल

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। टीवीके प्रमुख और सुपरस्टार विजय कल यानी 10 मई को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद विजय ने राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर से मुलाकात…

हम भाजपा को ईवीएम से ही हराएंगे, चुनाव में इनसे ज्यादा पैसा कोई और पार्टी खर्च नहीं करती : अखिलेश

‘‘यूके में हाल ही में बैलेट पेपर से चुनाव हुए’’लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। अखिलेश यादव ने लखनऊ के सपा कार्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई काम नहीं है, ये लोग नकारात्मकता फैलाते हैं, एक-दूसरे में झगड़ा करवाकर लड़वाते हैं। इसके…

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार कल : राज्यपाल से मुख्यमंत्री योगी ने की मुलाकात

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रहा कयासों का दौर अब खत्म हो गया है। यूपी में कल मंत्रिमंडल विस्तार होगा। रविवार शाम को साढ़े तीन बजे जनभवन में छह नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, कई मंत्रियों के भी विभाग भी बदले जा सकते हैं। इससे…

यूपी में सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त, महिलाओं को 40000 की आर्थिक सहायता : नसीमुद्दीन सिद्दीकी

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मिशन 2027 के तहत भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। रामगंगा विहार स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सपा पीडीए के दम पर 2027 में सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार बनने पर…

अब लड़ाई चुनाव प्रक्रिया बचाने की नहीं, देश बचाने की है : अखिलेश यादव

‘‘विदेशी फंडिंग और संस्थानों पर प्रहार’’‘‘नई आजादी के लिए तिरंगा उठाने का आह्वान’’लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। सपा सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल दौरे के बाद कहा कि चुनावी महाधांधली और महाबेईमानी देखकर लगा कि अब लड़ाई केवल चुनाव प्रक्रिया बचाने की नहीं, बल्कि देश को बचाने की है। सपा मुख्यालय…

यूपी में प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड करने की घोषणा

‘‘एक जून से ही मिल सकेगी बाद में बिल चुकाने की सुविधा’’लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  बिजली महकमे ने प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड करने की घोषणा कर दी है। मगर, उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलने में 24 दिन लगेंगे। इस बदलाव के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) तय की जा रही हैं। हालांकि, इस बीच में किसी…

समाजवादी पार्टी में बडी टूट : राष्ट्रीय सचिव सहित 30 पदाधिकारी ओपी राजभर की पार्टी में शामिल

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने विधानसभा चुनाव से पहले संगठन विस्तार अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी और बुनकर मजदूर विकास समिति से जुड़े 30 पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों और कार्यकर्ताओं ने सुभासपा की सदस्यता ली। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर की मौजूदगी में सभी नेताओं को…

पंजाब धमाकों के लिए गृह मंत्री जिम्मेदार : अखिलेश यादव

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पंजाब में हुए धमाकों पर प्रतिक्रिया देते हुए बुधवार को कहा कि अगर कहीं भी कोई धमाका हुआ है तो उसके लिए गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में एक सवाल पर कहा, अगर कोई धमाका हुआ है… तो इसका जिम्मेदार कौन है? देश…