एलपीजी की कालाबाजारी पर योगी सरकार की ताबडतोड छापेमारी : 4,816 जगहों पर छापेमारी, 70 एफआईआर

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में रसोई गैस की किल्लत और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा खोल दिया है। सीएम के सख्त आदेश के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। 12 मार्च से शुरू हुए इस महा-अभियान के तहत अब तक हजारों ठिकानों पर छापेमारी कर अवैध धंधे…

योगी सरकार की अच्छी पहल : जनता का पैसा कहां से आया और कहां खर्च हुआ, अब सब कुछ होगा स्पष्ट

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। यूपी की योगी सरकार ने सार्वजनिक वित्त के क्षेत्र में एक स्पष्ट और व्यावहारिक बदलाव किया है। अब टैक्स को केवल राजस्व इकट्ठा करने का माध्यम नहीं माना जा रहा, बल्कि उसे सीधे किसी खास उद्देश्य से जोड़कर खर्च किया जा रहा है। सरल शब्दों में समझें तो कौन सा पैसा कहां…

सपा और कांग्रेस की कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग पर बिफरी मायावती : लगाई आरोपो की झडी

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सपा और कांग्रेस आदि दलित विरोधी पार्टियां यूपी में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही वोटों के स्वार्थ में बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती मना रही हैं। यह इन दलों की सोची-समझी रणनीति है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार में रहने के दौरान कांशीराम को भारत रत्न…

पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, पूछा : समयसीमा के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे या नहीं?

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव की तैयारियों में देरी पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने राज्य निर्वाचन आयोग से पूछा है कि क्या वह तय संवैधानिक समयसीमा के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी कर पाएगा। साथ ही 26 मई 2026 से पहले चुनाव कार्यक्रम का विस्तृत शेड्यूल प्रस्तुत करने के निर्देश…

केवल परिवार और रिश्तेदारों के बारे में सोचती थी सपा सरकार : योगी योगी

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि वर्ष 2017 से पहले राज्य में जो सरकार थी वह केवल परिवार और रिश्तेदारों के बारे में सोचती थी। मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों के कुल 90 हजार परिवारों…

मान्यवर कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग पर एक साथ आए सपा,बसपा और कांग्रेस!

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया सियासी मोड़ आता हुआ दिखाई दे रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की तीन बड़ी विपक्षी ताकतें यानी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, मायावती की बहुजन समाज पार्टी और राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस एक ऐसे मुद्दे पर एक साथ खड़ी नजर आ…

कांशीराम की जयंती पर बसपा सुप्रीमो मायावती का सपा पर हमला

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने का आरोप लगाते हुए रविवार को दावा किया कि सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली ’असली पार्टी’ है। उन्होंने सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक…

आर्थिक अनिश्चितता के बावजूद विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा भारत : सीएम योगी

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि हालिया युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक संकटों और आर्थिक अनिश्चितता के बावजूद भारत “सक्षम नेतृत्व“ की वजह से विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। लखनऊ में 1,519 करोड़ रुपये की ग्रीन कॉरिडोर परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास…

संभल के सीओ कुलदीप कुमार की दो टूक : ’ईरान की फिक्र है तो वहीं जाओ’

‘‘संभल के सीओ कुलदीप कुमार पर भड़के ओवैसी, बोले : ’क्या देश तुम्हारे बाप का है?’’लखनऊ।  (आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जुमे की नमाज से पहले संभल के सीओ कुलदीप कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें वह ईरान-इजरायल विवाद को लेकर प्रदर्शन करने वालों…

यूपी के 1090 केंद्रों पर एसआई भर्ती परीक्षा कल से

लखनऊ।  (आवाज न्यूज ब्यूरो)। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार और रविवार को प्रदेश के सभी जिलों के 1090 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को आवश्यक निर्देश पढ़ने, उपस्थिति पत्रक भरने तथा अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए निर्धारित परीक्षा अवधि के अतिरिक्त…