अधिवक्ताओं की मांग: संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर परिसर में ही कराया जाए, कार्य बहिष्कार

फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। सदर तहसील के अधिवक्ताओं ने कायमगंज के साथियों की हड़ताल के समर्थन में अदालती कार्य का बहिष्कार कर दिया और कार्य से विरत रहे।
तहसील सदर के अधिवक्ताओं ने अदालतों में काम नहीं किया। तहसील बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित एडवोकेट की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिवक्ता दयाशंकर तिवारी के चेंबर में तहसील सदर बार एसोसिएशन की आवश्यक बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि कायमगंज के हड़ताली अधिवक्ताओं को पूर्ण समर्थन जारी रहेगा।
अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील सदर में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। अधिवक्ताओं ने तहसील सदर परिसर में ही संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किए जाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि दूरी अधिक होने के कारण लोग फतेहगढ़ नहीं पहुंच पाते, कर्मचारियों की भी शिकायतें नहीं हो पाती। अधिवक्ताओं ने मांग की कि उप जिलाधिकारी सदर की अदालत तहसील में शुरू होनी चाहिए।
बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित एडवोकेट ने की। बैठक में एमपी सिंह, दयाशंकर तिवारी, मंजेश कटियार, मुन्नायादव आदित्य प्रकाश दुबे व सदस्य अजय प्रताप सिंह,, अनिल आदि मौजूद रहे।