सीएम योगी भाजपा के सदस्य नहीं : अखिलेश यादव का बड़ा दावा

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है। राजधानी लखनऊ में अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक चौंकाने वाल दावा किया है, अखिलेश ने भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के बयान का जिक्र किया।
सपा मुखिया ने बिना गुर्जर का नाम लिए कहा कि एक विधायक ने कहा कि 50 हजार गायें प्रतिदिन कट रही हैं। या तो विधायक गलत हैं, या 50 हजार गाय रोज काटी जा रही हैं, ये सच है। बीजेपी के विधायक कह रहे हैं कि अगर आज बीजेपी की सरकार नहीं होती या सीएम न होते तो वह मुख्यमंत्री आवास में घुस जाते, उन्हें शायद यह नहीं पता है कि आज जो सीएम हैं वह भाजपा के सदस्य नहीं हैं। तो देर किस बात की, अगर 50 हजार गायें प्रतिदिन काटी जा रही हैं तो लखनऊ आएं और मुख्यमंत्री आवास में घुस जाएं।
अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संभल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल संभल जाकर लोगों से बात करना चाहता था। सरकार ने हमें ऐसा नहीं करने दिया। वे दिल्ली और लखनऊ से तैयारी करके आए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। लेकिन जब वे दूसरी बार जाना चाहते थे, तो पुलिस ने उन्हें जाने दिया। लेकिन जब वे दूसरी बार जाना चाहते थे, तो पुलिस ने उन्हें अनुमति दे दी। पहली बार सरकार क्या छिपाना चाहती थी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *