योगी आदित्यनाथ अब मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, जो किया वो भोगना पड़ेगा : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

प्रयागराज। (आवाज न्यूज ब्यूरो) प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित सनातन धर्म की चार प्रमुख पीठों में से एक उत्तराखंड स्थित ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मौजूद हैं। आपको बता दें कि यहां सेक्टर-12 में उनकी धर्म संसद चल रही है, जिसमें गोरक्षा समेत सनातन धर्म और संस्कृति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद प्रस्ताव भी पारित किए जा रहे हैं, जिन्हें परमादेश का नाम दिया गया है।
वहीं, खबरों के अनुसार, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का कहना है कि पूरे देश और प्रदेश में गाय काटी जा रही है। रास्ता-रोड पर गाय काटी जा रही है। गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर सीएम हैं, लेकिन उनके शासन में गऊ हत्या हो रही है। हमें तो इस पर विचार करना ही होगा। 2027 के विधानसभा चुनाव में हम नए लोगों को सत्ता में लाएंगे। नई पार्टी या नया नेता पर हम चुनाव में दांव लगाएंगे। मौजूदा सरकार को 2027 के चुनाव में समर्थन नहीं देंगे। गो हत्या को रोकने वाले को समर्थन देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *