दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाम 5 तक 57.78 फीसदी मतदान

नई दिल्ली।  (आवाज न्यूज ब्यूरो) दिल्ली विधानसभा चुनाव का मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हो गया। इस चुनाव में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, साथ ही दो अन्य राज्यों- तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। दिल्ली में कुल 1.56 करोड़ वोटर हैं, और 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव का परिणाम 8 फरवरी को घोषित किया जाएगा। राजधानी दिल्ली में इस बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। सुरक्षा को लेकर कुल 97,955 कर्मचारी और 8,715 स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 220 कंपनियां, दिल्ली पुलिस के 35,626 जवान और 19,000 होमगार्ड को तैनात किया गया है। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है, और सुरक्षा इंतजामों के तहत ड्रोन निगरानी भी की जा रही है।

Check Also

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन : पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *