‘नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस आज से ’पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा की शुरुआत कर रही है। बता दें कि इस यात्रा को यूथ कांग्रेस और एनएसयूआइ की ओर से शुरू किया जा रहा है। जिसका ऐलान एनएसयूआइ के प्रभारी कन्हैया कुमार ने कुछ दिन पहले कर दिया था। जिसके बाद पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से आज कन्हैया कुमार इस यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।
’पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा के दौरान कन्हैया कुमार से जब सवाल किया गया कि क्या वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? तो इसके जवाब में कन्हैया कुमार ने कहा कि ’अभी तो यात्रा कर रहे हैं’। बता दें कि चुनाव लड़ने को लेकर कन्हैया ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। बिहार में ’पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा की शुरुआत करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि ’इस यात्रा का उद्देश्य है कि बिहार की युवाओं को नौकरी मिले’। इस दौरान उन्होंने दोहराते हुए कहा कि ’सरकार को रोजगार देना पड़ेगा’। बिहार में कांग्रेस ने ’पलायन रोको नौकरी दो’ पदयात्रा की शुरुआत हुई है। यह पदयात्रा भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू हुई है। पदयात्रा में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के साथ बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह और बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक, 16 मार्च से शुरू हुई यह यात्रा, 14 अप्रैल को पटना में संपन्न होगी। बिहार में शुरू हो चुकी कांग्रेस की ’पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा करीब 24 दिन चलेगी। पार्टी के युवा नेता कन्हैया कुमार इस यात्रा के जरिए बिहार के युवाओं को साधने का प्रयास करेंगे। जानकारी के मुताबिक, विभिन्न जिलों में होते हुए ’पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा राजधानी पटना में संपन्न होगी. जबकि आज पंश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से यात्रा शुरू हो रही है। कांग्रेस और एनएसयूआई की ओर से आज से बिहार में ’नौकरी दो, पलायन रोको’ यात्रा की शुरुआत हो रहा है। बताया जा रहा है कि पंश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से दोपहर के 12 बजे से यह यात्रा शुरू होगी। कन्हैया कुमार भी आज यानी रविवार (16 मार्च) से ‘पलायन रोको नौकरी दो यात्रा’ पर निकलने वाले हैं। इस यात्रा के जरिए महागठबंधन में कांग्रेस की धमक जहां बढ़ेगी तो वहीं दूसरी ओर इस यात्रा के जरिए बिहार के युवाओं को साधने का प्रयास किया जा रहा है।
