हर पीडित को न्याय दिलाकर उसके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का ध्येय : सीएम योगी

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा की तरह आज भी जनता दरबार लगाया और जनता की समस्याएं सुनी। सीएम ने अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन किया। इस जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आए 125 से अधिक पीड़ित पहुंचे और सीएम योगी को अपनी समस्या बताई। सीएम ने सभी फरियादियों के पास जाकर उनकी फरियाद सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि हर किसी की समस्या का समाधान किया जाएगा। सीएम ने उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
सीएम योगी ने सभी लोगों के पास जाकर उनकी समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। जनता दरबार में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, पेंशन, सड़क निर्माण समेत अनेक मामलों को लेकर प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री को दिए गए। उन्होंने आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पीड़ित को न्याय दिलाकर उसके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का ध्येय है। जनता दरबार में चंदौली से आए दो युवकों को मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग वॉकिंग स्टिक भी दी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुबह 10 बजे से कार्यालय में बैठें और जनशिकायतें सुनें। उन्होंने कहा कि स्थानीय शिकायतों का समाधान जनपद स्तर पर ही कराया जाए और जो समस्याएं शासन स्तर की हों, उन्हें ही यहां भेजा जाए। मुख्यमंत्री ने सभी पीड़ितों को आश्वस्त किया कि उनके प्रार्थना पत्रों पर उचित कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) एसपी गोयल, प्रमुख सचिव (गृह/मुख्यमंत्री) संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार समेत कई आलाधिकारी मौजूद थे।

Check Also

समाजवादी पार्टी का सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन

‘‘भाजपा पर लगाया दलितों और पीडीए के खिलाफ मानसिकता से काम करने का आरोप’‘‘फर्रुखाबाद l …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *