फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । आधुनिक युग में भारतीय समाज में किताबों को पढ़ने की आदत लगातार दिनों दिन कम हुई। आज से लगभग 25 से 30 साल पहले के लोग दूरदर्शन का इस्तेमाल तक कम करते थे उस दौर में सोशल मीडिया प्लेटफार्म नहीं हुआ करते थे उस दौर तक फिर भी लोगों में पढ़ने की आदत हुआ करती थी। पहले के समय में अखबार, पत्रिकायें और किताबों की काफी बिक्री हुआ करती थी। लेकिन दौर बदला, बदलते दौर में किताबों के स्थान पर मोबाइल फोन आये। आधुनिक युग में इस समय चहुओर चर्चाएँ सोनिया गाँधी की किताब पर हो रही है।यह एक सुखद घटना है शायद कई दशकों के बाद किसी किताब पर इतनी उत्सुकता व्यक्त की गई है कि लोग उस किताब को पढ़ने के लिए बेफिक्री से इंतजार कर रहे हैं। खैर,, वक्त कभी एक जैसा नहीं रहता और ठीक उसी तरह समाज में भी बदलाव आते हैं। केवल इंसान की फितरत और उसकी भावनाएं नहीं बदलती।
- अमन प्रकाश दीक्षित
