सामने वाला गैर जिम्मेदार है किंतु हम एक सशक्त राष्ट्र हैं

बृजेश चतुर्वेदी         

🇮🇳
🇮🇳
🇮🇳

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। अगर आप ये सोचते हैं कि, केवल एक रात में किसी पूरे देश को खंडहर बनाया जा सकता है तो मुगालते में हैं आप… सामने वाला भी एक पूरा देश है…छोटा भी है तो भी क्षेत्रफल में अपने से लगभग 20% तो है ही..सेना के मामले में भी विश्व में 12वें नंबर पर हैं…

सब कुछ देखना है… अपने सैनिक न मरें… देश की आर्थिक प्रगति न बाधित हो… आम लोगों पर कम से कम असर आये… वैश्विक स्तर पर समर्थन मिलता रहे….दूसरे देश इसमें न कूदें…(कोई अपना दोस्त नहीं…सबके अपने अपने स्वार्थ हैं)… कम से कम संसाधनों के साथ युद्ध लड़ा जाये… सबसे बड़ी बात… जान से ज़्यादा माल का नुकसान… दुश्मन को इतना कमजोर कर दो कि वो घुटनों पर भी न खड़ा हो पाए…

हमारे फाइटर प्लेन्स ने उसके सैन्य ठिकानो को जिस तरह निशाना बनाया है वो अपने आप में दुर्लभ है सैन्य इतिहास में… हिलने का और सम्भलने का मौका तक नहीं मिला दुश्मन को… कुछ चोट गहरी होती हैं.. दिखाई नहीं देती.. सामने वाले की बिलबिलाहट से ही उसका अंदाजा लग सकता है..

बीते दिनों जो हुआ वो तो युद्ध का एक प्रतिशत भी नहीं था.. युद्ध तो अब होगा… अगर पाकिस्तान आगे बढ़ाना चाहे तो… वैसे कम ही चांस हैं कि युद्ध हो…. पागलों और जाहिलों का देश है उनका भरोसा नहीं किया जा सकता…सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि, युद्ध पाकिस्तान की जरूरत है और हमारी मजबूरी… उनकी सरकार और सेना का अस्तित्व ही भारत से युद्ध पर निर्भर है…. नेताओं और जरनलों को थोड़े न मरना है…उन्हें बस भारत का खौफ दिखा दिखा अपनी दुकान चलानी है और मलाई खानी है..

बीते दिनों सौ से ज़्यादा  मिसाइल्स पाकिस्तान ने भी दागी थी… फिर भी हम निश्चिन्त अपने अपने घरों में सोये थे… ये अपने आप में ही एक सशक्त राष्ट्र की निशानी है… और हम निश्चिन्त रहें इसके लिए कई लोग रात भर जागे हैं… बस इतना याद रखें… 

जय हिन्द.. जय हिन्द की सेना..

Check Also

कन्नौज में पत्रकार अभय कटियार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश नाकाम

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। जिले में पुलिस की मनमानी और पत्रकार के उत्पीड़न की शर्मनाक कहानी सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *