अंबेडकर और भारतीय संविधान को लेकर कांग्रेस चलाएगी जन जागरण अभियान

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  मध्यप्रदेश कांग्रेस ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना के मुद्दे को लेकर जनजागरण अभियान चलाएगी।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस बारे में संवाददाताओं को बताया। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी चौधरी ने आरोप लगाया कि ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर में डॉ अंबेडकर की मूर्ति स्थापना पर विवाद उत्पन्न करना दुर्भाग्यपूर्ण है। एक सोची-समझी साजिश के तहत संविधान के निर्माता के योगदान पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस इस मुद्दे पर जनता के बीच मजबूती से अपनी बात रखेगी और बाबा साहब के सम्मान की रक्षा करेगी। प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डॉ अंबेडकर का अपमान करने की साजिश रच रहे हैं। ग्वालियर में पोस्टर के माध्यम से यह प्रचार किया जा रहा है कि बाबा साहब संविधान के निर्माता नहीं थे। डॉ अंबेडकर और संविधान के सम्मान में कांग्रेस व्यापक जन जागरण अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि 23 जून को घर-घर जाकर जन जागरण, 24 जून को गरीब बस्तियों में संविधान पर चर्चा और भोज का आयोजन होगा। इसके बाद 25 जून को ग्वालियर में सभी वरिष्ठ नेता उपवास पर बैठेंगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि भाजपा और संघ देश का इतिहास बदलने और वर्ग संघर्ष को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। डॉ अंबेडकर को दलित वर्ग से होने के कारण निशाना बनाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि आरएसएस ने संविधान जलाया और तिरंगे का विरोध किया, अब डॉ अंबेडकर की मूर्ति और उनके योगदान का विरोध कर रहा है। भाजपा का मौन और दोहरा चरित्र इस मामले में स्पष्ट है।

Check Also

जेल की सलाखों के पीछे जाएगा पूर्व प्रधानमंत्री का पोता प्रज्वल रेवन्ना

‘‘सनकी यौन उत्पीड़क, 2 हजार से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले थे मोबाइल में‘‘‘‘यौन उत्पीडऩ मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *