कन्नौज : सपा नेता नवाब सिंह  व उनके छोटे भाई नीलू की कोर्ट में पेशी

 गैंगस्टर एक्ट  मामले में हो रही सुनवाई

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। सपा नेता नवाब सिंह यादव और उनके भाई नीलू यादव को सोमवार को गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया। नवाब सिंह बांदा जेल में और नीलू यादव कौशाम्बी जेल में बंद है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों भाइयों को कोर्ट लाया गया।पेशी के दौरान कोर्ट में उनके समर्थक भी मौजूद नवाब सिंह पर नाबालिग से रेप का आरोप है। उन्हें पॉक्सो मामले में पहले ही जमानत मिल चुकी है। दोनों भाइयों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी हुई है। इसी मामले में दोनों अभी जेल में बंद हैं। पहले दोनों भाई कन्नौज जेल में थे। वहां उनके समर्थकों ने एक वकील से मारपीट कर दी थी। इस घटना के बाद नवाब सिंह को बांदा और नीलू यादव को कौशाम्बी जेल शिफ्ट किया गया। आज की पेशी के दौरान कोर्ट में उनके समर्थक भी मौजूद रहे।