कन्नौज : विधायक ने फीता काटकर किया राम प्रकाश त्रिपाठी उद्यान का उद्घाटन

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व सहकारिता मंत्री स्व राम प्रकाश त्रिपाठी

बृजेश चतुर्वेदी

गुरसहायगंज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। नगर के तिर्वारोड(सर्विस रोड) स्थित नवनिर्मित अमाया रेजीडेन्सी में पूर्व राज्य मंत्री एवं छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडे ने स्व. रामप्रकाश त्रिपाठी पार्क का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राम प्रकाश त्रिपाठी उनके पिता ही नहीं बल्कि राजनीतिक प्रेरणा स्रोत भी रहे हैं।

मंगलवार को तिर्वा रोड स्थित स्वर्गीय राम प्रकाश त्रिपाठी उद्यान का उद्घाटन करने के उपरांत विधायक  अर्चना पांडे ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चौमुखी विकास के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को भी हमेशा सम्मान दिया है। भारतीय जनता पार्टी में अपना अतुलनीय योगदान देने वाले उन पुरोधाओं को भी सम्मानित करने या उनके योगदान को बिस्मरणीय बनाने का कार्य हमारी सरकार कर रही है। विधायक अर्चना पांडे ने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को मिशन 2027 की तैयारी में भी जुटने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले पूर्व सहकारिता मंत्री स्वर्गीय राम प्रकाश त्रिपाठी के साथी रहे प्रमुख समाजसेवी/वरिष्ठ भाजपा  शम्भूदयाल गुप्ता एवं छिबरामऊ विधायक/ पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पाण्डेय  ने संयुक्त रूप फीता काटकर उद्यान का उद्घाटन किया।

इस मौक़े पर  क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव चेयरमैन प्रतिनिधि मयंक गुप्ता , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजीव ठाकुर , नीरज मिश्रा , अमरदीप मिश्रा, अजीत वर्मा सहित कई वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।