लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवाद और धर्म निरपेक्षता की सोच लोगों को करीब लाती है। इनका विरोध करने वाले लोग सांप्रदायिक होते हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि संविधान में धर्म निरपेक्ष और समाजवादी शब्द जोड़ना भारत की आत्मा पर कुठाराघात है। अखिलेश यादव ने कहा कि धर्म निरपेक्षता की सोच देश की गंगा-जमुनी तहजीब की हिफाजत करती है। अलग-अलग धर्म के लोगों को एक दूसरे से जोड़ती है। इससे हमारा समाज मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि एकाधिकारीवादी लोग समाजवाद का विरोध करते हैं क्योंकि इससे उनका वर्चस्व कमजोर होता है। सोशलिस्ट और सेकुलर होने के लिए बड़े दिलवाला होना चाहिए। हार्टलेस लोग इसका हमेशा विरोध करते हैं जिन लोगों का आधार ही सांप्रदायिकता है वो हमेशा ही धर्म निरपेक्षता का विरोध करते हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले 16 साल से कथावाचक ने चोटी रखी थी। बीजेपी के लोग इस घटना में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हिंसा का समर्थन नहीं करती है। इटावा की घटना ट्रंप को पता लग जाए तो इन्हें डांट पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कुछ भी हो सकता है। यूपी के इटावा में कथावाचक से हुई मारपीट का मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। घटना को लेकर समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच लगातार बयानबाजी हो रही है। इस बीच सपा मुखिया और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर से बीजेपी पर निशाना साधा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने तंज किया कि अगर ट्रंप जी को पता चल जाए इटावा में ये हुआ है तो ट्रंप न डांट दें। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी जो कुंभ पर झूठ बोल सकती है, मरने वाले का आंकड़ा छुपा सकती है। शंकराचार्य झूठ बोल सकते हैं, पुलिस कैश पैसे बांटती है। इस सरकार में कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले 16 साल से कथावाचक ने चोटी रखी थी। बीजेपी के लोग इस घटना में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हिंसा का समर्थन नहीं करती है। उन्होंने कहा कि इटावा की घटना ट्रंप को पता लगे तो इन्हें डांट पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जातीय संघर्ष पर बात करने वाले सीएम अब तक क्या सो रहे हैं?
अखिलेश ने ये भी कहा कि बीजेपी सत्ता में पहुंचने के लिए संविधान का इस्तेमाल करती है, लेकिन जैसे ही पार्टी सत्ता में आती है वो संविधान को नहीं मानती। उन्होंने कहा कि वो शपथ भी लेते हैं लेकिन उनके शपथ ग्रहण में संविधान के प्रति निष्ठा की कमी दिखती है। ये जो लोग सोशलिस्ट के खिलाफ हैं तो वही लोग सेक्युलरिज्म के भी खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि सेक्युलर और सोशलिस्ट होने के लिए बड़ा दिल चाहिए।
‘‘जनता की जमीनों पर कब्जा कर रही है सरकार‘‘
इसके आगे सपा प्रमुख ने कहा कि एनडीए निगेटिव लोगों का नारा है पीडीए पॉजिटिव लोगों को नारा है। सूबे की बीजेपी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी के दोनों डिप्टी सीएम यूपी में गड़बड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की सरकार कंजूस सरकार है। सरकार जनता की जमीनों पर कब्जा कर रही है। अयोध्या में जमीनों को लेने के बाद सरकार सर्किल रेट बढ़ाती है। उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी के नेता मीट खाते हैं और मीट की दुकानें बंद करा रहे हैं।
