बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जनपद कन्नौज में ईशन नदी के पुनर्जीवन एवं पुनरूद्धार हेतु विकासखण्ड सौंरिख के ग्राम सराय ठेकू, विकासखण्ड छिबरामऊ में ग्राम पंचायत कैरदा एवं विकासखण्ड तालग्राम में ग्राम पंचायत तिलकसराय के ग्राम सुतहा, खजुरिया एवं बरही में ईशन नदी के तट पर बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी डाॅ0 हेमन्त कुमार सेठ एवं उपायुक्त श्रम रोजगार द्वारा वृक्षारोपण जन अभियान 2025 को सफल बनानेे हेतु सभी से इस वर्षाकाल में अधिकाधिक पौधों का रोपण कर रोपित किये गये पौधों की निरन्तर सिंचाई, सुरक्षा, देखभाल आदि करने का आवाहन किया। पौधारोपण हेतु पौध वन विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी तथा ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग एवं वन विभाग के संयुक्त प्रयास एवं स्थानीय लोगो के सहयोग से नदी के किनारे लगभग 1000 पौधो का रोपण किया गया। जिसमें जामुन,नीम,कंजी, शीशम, केसिया, गुलर,पीपल इत्यादि पौधे रोपित किये गये। जिससे जनपद में हरीतिमा में वृद्धि तथा पर्यावरण को शुद्ध रखा जा सके। प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा बताया गया कि जुलाई माह में आगे भी वृक्षारोपण का कार्य निरंतर किया जायेगा।
कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य, वन विभाग के कर्मचारी एवं विकास खण्ड के कर्मचारी मौजूद रहे।

