कन्नौज: जिले में 15 चौराहो पर हुई आटो चालान की व्यवस्था

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की आयोजित बैठक के दौरान कहा कि जनपद के प्रमुख चैराहों पर आटोमैटिक चालान करने की व्यवस्था लागू की गयी है। जनपद में 15 स्थानों पर आटोमैटिक चालान हेतु कैमरें लगाए गए है जिसमें पाल चौराहा, गोल कुंआ चौराहा, गोल कुंआ ओवरब्रिज साइड, रोडवेज बस स्टैण्ड, मकरंदनगर, जलालपुर पनवारा बाईपास, मंडी समिति अन्डर ब्रिज, हरदोई मोड, पुलिस लाइन तिराहा, कसावा चौकी चौराहा गुरसहायगंज, मानपुर अन्डरपास कन्नौज, पूर्वी बाईपास छिबरामऊ, फंरूखाबाद तिराहा छिबरामऊ, ठठिया चौराहा तिर्वा तथा इन्दरगढ चौराहा तिर्वा शामिल है। उन्होने कहा कि स्पीड टेबल का प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए। एनएचएआई के समस्त अण्डर-पासों पर प्रकाश की व्यवस्था करा दी गयी हैं एवं साइन बोर्ड पर सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। उन्होने कहा कि अनधिकृत कट मांग के आधार पर बंद करने की कार्यवाही की जाए। चिन्हित ब्लॉक स्पॉट की क्रास चैकिंग कर अग्रिम कार्यवाही की जाए। कहा कि विद्यालयों में मानक विहीन वाहनों की चैंकिंग नियमित करायी जाए। कहा कि पुलिस एवं परिवहन विभाग पहले आमजन को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करें, पालन न करने पर चालान किया जाये।

बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी इज्या तिवारी, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी निर्माण खण्ड संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।