कन्नौज : कारगिल विजय दिवस पर अमर जवान ज्योति को सलाम कर किया वीर नारियो का सम्मान

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर जवान ज्योति, कन्नौज में कमांडेन्ट दि सिखलाई रेजीमेन्टल सेन्टर, फतेहगढ ब्रिगेडियर मनीष जैन, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, कर्नल बी०एस० तोमर, सूबेदार मेजर शंकर सिंह एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल श्री रोहित गटारा द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर गार्ड आफ आनर दिया गया।

कारगिल विजय दिवस का आयोजन डा० भीमराव रामजी अम्बेडकर राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा ऑडिटोरियल हाल में किया गया। इस अवसर पर कमांडेन्ट दि सिखलाई रेजीगेन्टल सेन्टर ब्रिगेडियर मनीष जैन ने सभी पूर्व सैनिको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबके सहयोग से कार्यकम सफल रहा और इसी सहयोग से अगले कारगिल युद्ध पर विजयी प्राप्त की। सैनिक अपनी डयूटी से कभी रिटायर नही होता है और अपने आपको नयी नीतियो के साथ अपडेट रहकर देश के हितार्थ तैयार रहना चाहिए। 

सीनियर वेटरन्स कर्नल श्री बी०एस० तोमर ने कारगिल युद्ध पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कारगिल लडाई में भाग लेने वाले तमाम वीर सैनिको पर हमे गर्व है जिन्होने देश के प्रति अपना बलिदान देकर इस लडाई को लडकर दुश्मनो को परास्त कर युद्ध मे विजयी प्राप्त की देश की सेना सदैव सर्वोच्य रही है और आने वाले समय में भी सर्वोच्य रहेगी। 

कार्यक्रम में युद्ध वीर नारी-05, द्वितीय विश्व युद्ध की वीरांगना-10, पेनरी ग्रान्ट-16 और अन्त में कारगिल युद्ध आवार्डीज ऑनरी केप्टेन रवीन्द्र कुमार सेना मेडल को कमांडेन्ट दि सिखलाई रेजीमेन्टल सेन्टर फतेहगढ़ और आगन्तुक अधिकारियो के द्वारा सम्मानित किया गया। 

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल रोहित गटारा द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते कार्यक्रम का समापन किया गया। 

इस अवसर पर प्राचार्य डा० चन्द्र प्रकाश पाल, ले० कर्नल बी०डी० कुमार, ऑनरी केप्टेन रवीन्द्र कुमार सेना मेडल, भारतीय पूर्व सैनिक संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर शंकर सिंह, सूबेदार प्रगोद कुमार, हब० दीपेन्द्र सिंह चैहान, हव० शिव नारायण, हब० रामनारायण दीक्षित, ह० अनन्तराम, हब० दीपेन्द्र सिंह चैहान, नायब सूबेदार कृष्ण कुमार त्रिपाठी, हब० बृजेन्द्र सिंह भाई जी. सूबेदार अनिल तोमर सहित लगभग 250 पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।