नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,अगर कोई सरकार चुनाव आयोग कार्यालय तक पहुंचने नहीं देती तो उस सरकार को क्या डर है, यह हमें नहीं पता, यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन है। वंही कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने विपक्ष के पैदल मार्च पर कहा, हम केवल यह सवाल पूछ रहे हैं कि इतने कम समय में इतने सारे लोगों के नाम मतदाता सूची में कैसे जुड़ गए हैं? ये लोग इसका जवाब नहीं देते है। हमारे वोटों की चोरी हो रही है।

