‘‘वोट चोरी व एसआईआर को लेकर विपक्ष का जोरदार हल्ला बोल‘‘
‘‘पुलिस ने नेताओं को लिया हिरासत में, विपक्ष बोला- भाजपा हारती है तो पुलिस को आगे करती है‘‘
नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। एसआईआर और वोट चोरी के खिलाफ विपक्षी ‘इंडिया‘ गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला है। एकजुट विपक्ष ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकाला। विपक्ष को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दिया था। विरोध स्वरूप सपा प्रमुख अखिलेश यादव बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। इस बीच पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व वायनाड की कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया। इन सब मामले को लेकर सियासी संग्राम भी मच गया। हालांकि बाद में दोनों को छोड़ दिया गया। कांर्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ पूरे देश में हल्ला बोल दिया है। वहीं इसको लेकर भाजपा ने विपक्ष पर पलटवार किया है। बीजेपी ने कहा कि कांर्ग्रेस सिर्फ राजनीतिक रोटी सेंक रही है। जब पुलिस ने विपक्षी सांसदों को रोका तो उसके बाद वे वहीं बैठकर धरना देने लगे।
‘इंडिया‘ गठबंधन का चुनाव आयोग पर हल्ला बोल : संसद से सडक तक 300 सांसदों का पैदल मार्च
