बरेली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। भारतीय रेल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं मार्गदर्शन के अनुसार आजादी का जश्न स्वच्छता के संकल्प के साथ दो चरणों में मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर स्वच्छता अभियान का प्रथम चरण 01 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसके ग्यारहवें दिन 11 अगस्त, 2025 को इज्जतनगर मंडल पर स्वच्छता संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ई.एन.एच.एम.) शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि इसी क्रम में आज इज्जतनगर मंडल के सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों यथा-लालकुआँ, काठगोदाम, हल्द्वानी, रुद्रपुर सिटी, पीलीभीत, टनकपुर, इज्जतनगर, बरेली सिटी, कासगंज, हाथरस, फर्रुखाबाद, कन्नौज तथा ट्रेन शेड व लोको शेड, बरेली इत्यादि सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर नालियों एवं प्रसाधनों की गहन सफाई की गई तथा यात्री प्रसाधनों की धुलाई, कीटाणुशोधन एवं दुर्गंध नियंत्रण के उपाय किए गये। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्टेशन परिसर में हाइड्रेंट पाइप के रख-रखाव एवं सुव्यवस्थित स्टैकिंग-हाईड्रेंट पाईप की स्थिति का निरीक्षण कर उन्हें निर्धारित स्थान पर सुव्यवस्थित तरीके से रखा गया। उन्होंने आगे बताया कि ’स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान’ रेल यात्रियों, कर्मचारियों, एनजीओ एवं बाहरी लोगों की सहभागिता के साथ स्वच्छता शपथ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया एवं स्वच्छता जागरुकता बूथ का आयोजन कर स्वच्छता के प्रति यात्रियों एवं लोगों को जागरूक किया।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के सभी स्टेशनों पर चल रहे स्वच्छता अभियान का प्रथम चरण पूर्ण

