‘‘अखिलेश यादव ने सभी दलों से की सपोर्ट करने की अपील‘‘
‘‘मुझे सभी दलों से समर्थन मिल रहा है : रेड्डी‘‘
लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। ‘‘अखिलेश यादव ने सभी दलों से की सपोर्ट करने की अपील‘‘
‘‘मुझे सभी दलों से समर्थन मिल रहा है : रेड्डी‘‘
लखनऊ। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए ‘इंडिया‘ गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि मुझे सभी दलों से समर्थन मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के सभी सांसदों ने हमारा समर्थन किया है। हमारी कोशिश होगी कि उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के ज्यादातर सांसद हमारे साथ हों। बी. सुदर्शन रेड्ड्री मंगलवार को सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ प्रेसवार्ता को भी संबोधित किया। सपा मुख्यालय पहुंचे रेड्डी का स्वागत अखिलेश ने खुद किया। एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि मैं सबसे पहले न्यायमूर्ति सुदर्शन रेड्डी का बहुत-बहुत स्वागत बहुत-बहुत आभार प्रकट करना चाहता हूं मैं। उनके परिचय के बारे में हम सब जानते हैं और आज जिन राजनीतिक परिस्थितियों में उपराष्ट्रपति का चुनाव होने जा रहा है और हम लोग जिस न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं उसके लिए एक न्यायमूर्ति से अच्छा विकल्प और क्या हो सकता है? लगातार संविधान को लेकर के कानून को लेकर के, न्याय को लेकर के, हक को लेकर के विचारधारा को लेकर के लगातार ‘इंडिया‘ गठबंधन हम सबके प्रत्याशी इस न्याय की लड़ाई में इनसे बेहतर विकल्प और क्या हो सकता है?
लोकतंत्र की स्थिति देश में कमजोर : सुदर्शन रेड्डी
विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि देश में लोकतंत्र की स्थिति कमजोर हो गई है और संविधान को चुनौती दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वह संविधान की रक्षा और उसे मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि उनका नाम कैसे सामने आया? उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष जैसे शब्दों को लेकर चल रही बहस पर भी राय रखी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से नक्सलवाद समर्थक कहे जाने पर भी जवाब दिया।
भाजपा के लोग एक विशेष विचारधारा से जुड़े लोगों को ही बड़े पद पर बैठा रहे हैं : अखिलेश यादव
इसके पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज भाजपा के लोग एक विशेष विचारधारा से जुड़े लोगों को ही बड़े पद पर बैठा रहे हैं। इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम ऐसे समावेशी विचारधारा को अपनाएं और इसीलिए ‘इंडिया‘ गठबंधन की पार्टियों ने बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने अन्य दलों से अपील की है कि सभी अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट करें और बी. सुदर्शन रेड्डी का समर्थन करें।
शिवपाल व अजय राय से भी की मुलाकात
लखनऊ पहुंचकर उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की यूपी इकाई के अध्यक्ष अजय राय, जसवंतनगर से विधायक और सपा नेता शिवपाल सिंह यादव समेत अन्य से मुलाकात की।
लखनऊ एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए ‘इंडिया‘ गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी मंगलवार सुबह लखनऊ पहुंचे । लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। उन्हें रिसीव करने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। एयरपोर्ट से वह सीधे कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
उपराष्ट्रपति चुनाव : सपा का ‘इंडिया‘ गठबंधन उम्मीदवार बी. सुदर्शन को समर्थन

