बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 1112 कनिष्ठ सहायक एवं 22 एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया, जिसका सजीव प्रसारण देखा व सुना गया।
इसी क्रम में विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत एवं जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री द्वारा कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में 07 नव चयनित कनिष्ठ सहायकों को नियुक्त वितरण किया गया।
इस अवसर पर विधायक ने भी नव चयनित कनिष्ठ सहायकों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी भाव से सेवा दें। कहा कि नई प्रतिभाओं के जुड़ने से संस्था को नई ऊर्जा और दृष्टिकोण प्राप्त होगा। जिलाधिकारी ने नवचयनित कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी तथा समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियाँ संस्थान की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के 07 नवचयनित कनिष्ठ सहायकों में स्नेहलता निवासी गदानपुर बद्दू, कन्नौज, ल दुर्गेश नंदनी निवासी किशई सौरिख, नेहा कटियार निवासी देविन टोला कन्नौज, मेघा दीक्षित निवासी दीक्षतान छिबरामऊ, वारिश मिश्रा निवासी गुरसहायगंज, किशन कुमार निवासी सुभाष नगर तिर्वा, प्रशांत पटेल कचाटीपुर इंदरगढ़ को औपचारिक रूप से फूलमाला पहनाकर नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

