बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने निर्देश दिए हैं कि पी.एम. पोषण (मध्यान्ह भोजन) योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को निर्धारित मेनू के साथ-साथ अब मौसमी फल भी उपलब्ध कराए जाएँ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में प्रत्येक सोमवार को 1006 परिषदीय प्राथमिक विद्यालय, 259 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 194 कम्पोजिट विद्यालय, 39 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, 60 इंटर कॉलेज, 13 सहायता प्राप्त मदरसे, 04 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय विद्यालय, 01 संस्कृत विद्यालय सहित जनपद के कुल 1576 विद्यालयों मौसमी फल वितरण कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक प्रमुख उमर्दा अजय वर्मा द्वारा आज प्राथमिक विद्यालय तिर्वा खास में बच्चों को फल वितरण किया गया। इसके साथ ही जनपद के समस्त विकास खंडों के विद्यालयों में भी बच्चों को मौसमी फल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महोदय की इस पहल से बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार होगा तथा विद्यालयों में पोषणयुक्त भोजन की व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।

