बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। नेता जी मुलायम सिंह यादव समाजवादी संदेश साइकिल यात्रा 1अक्टूबर, 2025 को लखीमपुर खीरी जिले के लुधौनी से शुरू हुई और निरंतर जनता के बीच समाजवादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के सिद्धांतों को याद कर जन-जन तक पहुँचाना और आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरना है।
समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष शुभम् यादव, आदर्श यादव (संयोजक), और दयाशंकर (संचालक) के निर्देशन में चल रही यह साइकिल यात्रा सीतापुर के पवित्र स्थल नैमिषारण्य से होते हुए अपनी ऊर्जावान गति बनाए रखी है।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। 3 अक्टूबर को जब यह काफिला कन्नौज पहुंचा। यहाँ सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर साइकिल यात्रियों का जोश बढ़ाया और संदेश यात्रा को अपना समर्थन दिया।
सपा नेता हसीब हसन एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रवल प्रताप सिंह ने कहा कि यह श्रद्धेय नेता जी संदेश यात्रा नस्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं
युवाओं का जोश बता रहा है 2027 मे प्रदेश की राजनीति में एक नई लहर पैदा करेगी और मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प इन जैसे हजारों लाखों युवाओं का अवश्य पूरा होगा यह संदेश यात्रा 9 अक्टूबर को सैफई पहुंचकर समाप्त होगी इस मौके पर श्याम सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य, नेम सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य,सपा नेता विवेक पाल, सेक्टर प्रभारी नितिन यादव, तुफैल अहमद,आनंद बाबू यादव, अनुज यादव,शिब्बू तिवारी,जुनैद खान, मसूद अहमद भुट्टो,दीपक यादव, अनुराग यादव सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।

