कन्नौज : सभी 33 पीएचसी और नगरीय केंद्रों पर लगा जन आरोग्य मेला

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं 03 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। 

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में आज कुल 2873 मरीजों (1178 पुरूष, 1124 महिलायें एवं 571 बच्चे) को लाभान्वित किया गया। आयुष्मान योजना के तहत 16 गोल्डन कार्ड बनाकर वितरित किये गये, प्रत्येक केन्द्र पर चिकित्सकों के अतिरिक्त पैरामेडिकल कर्मी उपस्थित रहे।

नोडल अधिकारी आरोग्य स्वास्थ्य मेला डा० जितेन्द्र कुमार उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का भ्रमण किया गया। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में आने वाले रोगियों की निःशुल्क जॉच, उपचार, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण परिवार कल्याण, हैपेटाईटिस ष्बीष् एवं ष्सीष् कार्ड टेस्ट, टी०बी० सम्भावित रोगियों की जॉच, नेत्र रोगियों का परीक्षण, गोल्डन कार्ड वनाये जाने आदि सेवायें प्रदान की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *