बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जलालाबाद/गुगरापुर के सीडीपीओ शेषमणि यादव की कार्यकुशलता संतोषजनक न पाये जाने पर गुगरापुर का अतिरिक्त प्रभार चार्ज के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सीडीपीओ हसेरन कार्य में प्रगति लाये। कार्य के प्रति उदासीन रवैया न अपनायें। सभी सीडीपीओ एक सप्ताह में आधार सीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के आंगनवाड़ी केन्द्र नगला दुर्गा ग्राम पंचायत बेहटा खास का निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिये। कहा कि सभी सीडीपीओ को अपने क्षेत्र की पूर्ण जानकारी रखें तथा कहां पर केन्द्र का निर्माण हो रहा हैं, निर्माण कार्य की क्या प्रगति हैं। कितने आंगनवाडी केन्द्र हैं, सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्र कौन से हैं। 21 बाल वाटिकायें कहां पर हैं, आदि की जानकारी होनी चाहिए। उन्होनें नव नियुक्त सुपरवाइजरों को कार्य स्थल पर एक्टिव रहने के निर्देश दिये।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि आईजीआरएस से प्राप्त जन शिकायतों का निस्तारण उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाये। शिकायतों के निस्तारण के समय शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक हैं। ग्राम चौपाल में सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर का रहना आवश्यक हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस अर्पित कुमार, जिला विकास अधिकारी नरेन्द्र देव द्विवेदी, उपायुक्त मनरेगा दिनेश यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश वर्मा आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

