कन्नौज: मानव श्रखला बनाकर अधिवक्ताओं ने जताया विरोध बोले नहीं करेंगे बुधवार को काम 

बृजेश चतुर्वेदी 

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर कानपुर बार एसोसिएशन एवं दि लायर्स एसोसिएशन सिविल कोर्ट कानपुर में बीती 10 व 11 सितम्बर  को अधिवक्ताओं का प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें से प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये अधिवक्ताओं ‌द्वारा सर्वसम्मति से जो निर्णय लिये गए उसी के अनुपालन में प्रदेश के समस्त जनपदो  में अधिवक्ता गण ‌द्वारा प्रत्येक बुधवार को सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया गया है।

कन्नौज बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ता भी इस निर्णय का समर्थन करते हुए आज बुधवार को सामूहिक अवकाश पर रहकर न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने अपने अध्यक्ष रामेन्द्र त्रिवेदी के नेतृत्व मे एक बड़ी मानव श्रखला बनाकर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। 

उन्होंने एलान किया कि प्रत्येक बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।