भाजपा महिला सम्मेलन : भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मातृ शक्ति का विशेष योगदान

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन मधुर मिलन सभागार संपन्न हुआ। कार्यक्रम मुख्य अतिथि रसूलाबाद विधायक पूनम शंखवार ने आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर के कहा फूल नहीं चिंगारी है यह भारत की नारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाया और स्वदेशी पर ज्यादा जोर दिया है।
विशिष्ट अतिथि प्रीति बंसल क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य ने कहा आत्म निर्भर भारत में महिलाएं स्वयं सहायता समूह, लघु उद्योग के माध्यम से मात्र शक्ति आत्म निर्भर बन रही हैं। विधायक कायमगंज डॉ सुरभि ने कहा मातृशक्ति अपने दम पर आगे बढ़ रही है हर जगह नेतृत्व कर रही है भाजपा सरकार में महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं ।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने कहा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत ‘हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी‘ का मंत्र हम सबका विजन होना चाहिए। 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है अगर इसी तरह से सभी इस अभियान में सहयोग करें तो 2047 नहीं उससे पहले हमारा देश विश्व गुरु बनकर और विकसित राष्ट्र बन जाएगा। कार्यक्रम का समापन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ने किया।
कार्यक्रम का संचालन श्वेता दुबे ने किया। इस अवसर पर मीरा सिंह, जिला महामंत्री सुनील रावत, हिमांशु गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, ममता सक्सेना, रश्मि दुबे मंडल प्रभारी, चित्रा अग्निहोत्री, अभियान के जिला संयोजक अभिषेक त्रिवेदी, सहसंयोजक कृष्ण मुरारी राजपूत, मंडल मंत्री पारुल दीक्षित,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रेनू त्रिपाठी,रमला राठौर,मदीना खान,अर्चना चौहान, विकास पाण्डेय, राजकुमार वर्मा, अभिषेक वाजपेई आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।