फर्रूखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एंव एसपी आरती सिंह ने ग्राम पंचायत आसमपुर के मजरा मढैया तौफीक में पहुंचकर जन चौपाल लगाई, जिसमें उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को सुनने के साथ-साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की। जिसमें अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ बताया कि सरकार बेटियों की शादी के लिए अनुदान दे रही है जिसमें रू 60000 नगद साथ ही अन्य दहेज का सामान भी मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन के द्वारा दिया जा रहा है।
वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया है कि जिन बच्चों के पिता की अचानक मृत्यु हो गई है। घर पर कमाने वाला नहीं है। बच्चे पढ़ना चाहते हैं तो उनके लिए भी नई योजनाएं लागू हैं। साथ ही खंड विकास अधिकारी के द्वारा बताया गया कि गांव में कई सड़क पक्की करवा दी गई हैं। कार्य जारी है। जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने समस्या बताते हुए कहा कि प्रतिवर्ष गांव में बाढ़ का पानी भर जाता है जिसके कारण आमजन जीवन अस्त व्यस्त होने से समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।
बांध बनवाए जाने की प्रमुख मांग जिला अधिकारी से ग्रामीणों ने रखी। साथ ही कहा कि गांव में पानी की टंकी नहीं बनी है। गांव में बाढ़ का पानी भर जाने के कारण प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जिलाधिकारी ने तत्काल ही गांव में पानी की व्यवस्था को टंकी के माध्यम से सुचारू रूप से चलने के जिला जल विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए। साथ ही मोबाइल से बच्चों को दूर रखने के मां-बाप पिता को निर्देश दिए कहां कि मोबाइल को उतना ही इस्तेमाल करें जितना कि जरूरत हो।
अपराध के बारे में भी जानकारी प्रदान की और बताया कि इस जन चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रखने का अवसर प्रदान करना है, ताकि उनका समय पर समाधान हो सके। इस मौके खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
डीएम-एसपी ने जन चौपाल लगाकर सुनी जनससमयाऐं : ग्रामीणों को किया जागरूक

