कन्नौज : आईपीएचएल लैब तैयार, महज़ उद्घाटन का इंतजार

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिला अस्पताल में आईपीएचएल लैब बनकर तैयार हो गई। अब इसके औपचारिक उद्घाटन का इंतजार है। इस लैब में 117 प्रकार की जांचे हो सकेंगी और मरीज को ऑनलाइन रिपोर्ट मिल सकेगी। लैब में आने वालों के लिए रिसेप्शन और वेटिंग एरिया भी तैयार कराया गया है।

जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब अलग-अलग तरह की जांचे कराने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। मरीजों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आईपीएचएल लैब यानी कि एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला तैयार कराई गई है। इस लैब में 117 तरह की जांचे हो सकेंगी।

लैब में रिसेप्शन काउंटर, वेटिंग एरिया, सैम्पल कलेक्शन, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, कोल्ड स्टोरेज जैसी जांचे और सुविधाएं मिल सकेंगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस लैब को लेकर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि अब जांच के लिए मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल के अलग-अलग एरिया में भटकना नहीं पड़ेगा।

एक ही छत के नीचे 117 प्रकार की जांच की सुविधाएं मिल सकेंगी। ये लैब पूरी तरह से तैयार है। इसका महज औपचारिक उद्घाटन होना है। जल्द ही उद्घाटन करवा कर मरीजों के लिए इस सुविधा को चालू कर दिया जाएगा।

लैब में तैनात सुनील पाठक ने बताया कि यहां प्रतिदिन औसतन 250 से 300 मरीजों की 1200 से 1500 प्रकार की जांचे हो रहीं हैं।

आईपीएचएल लैब चालू होने से मरीजों लाभहोगा। उन्होंने बताया कि इस लैब के माध्यम से ग्रामीण इलाके के लोगों को घर बैठे ऑनलाइन रिपोर्ट भी मिल सके। जिला अस्पताल में आईपीएचएल लैब बनकर तैयार हो गई। अब इसके औपचारिक उद्घाटन का इंतजार है। इस लैब में 117 प्रकार की जांचे हो सकेंगी और मरीज को ऑनलाइन रिपोर्ट मिल सकेगी। लैब में आने वालों के लिए रिसेप्शन और वेटिंग एरिया भी तैयार कराया गया है।

जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब अलग-अलग तरह की जांचे कराने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। मरीजों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आईपीएचएल लैब यानी कि एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला तैयार कराई गई है। इस लैब में 117 तरह की जांचे हो सकेंगी।

लैब में रिसेप्शन काउंटर, वेटिंग एरिया, सैम्पल कलेक्शन, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, कोल्ड स्टोरेज जैसी जांचे और सुविधाएं मिल सकेंगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस लैब को लेकर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि अब जांच के लिए मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल के अलग-अलग एरिया में भटकना नहीं पड़ेगा।

एक ही छत के नीचे 117 प्रकार की जांच की सुविधाएं मिल सकेंगी। ये लैब पूरी तरह से तैयार है। इसका महज औपचारिक उद्घाटन होना है। जल्द ही उद्घाटन करवा कर मरीजों के लिए इस सुविधा को चालू कर दिया जाएगा।

लैब में तैनात सुनील पाठक ने बताया कि यहां प्रतिदिन औसतन 250 से 300 मरीजों की 1200 से 1500 प्रकार की जांचे हो रहीं हैं।

आईपीएचएल लैब चालू होने से मरीजों लाभहोगा। उन्होंने बताया कि इस लैब के माध्यम से ग्रामीण इलाके के लोगों को घर बैठे ऑनलाइन रिपोर्ट भी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *