बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। राम सजीवन राजपूत पुत्र श्री रघुराज सिंह निवासी हिमनापुर पोस्ट लोहामढ़ थाना तिर्वा कन्नौज की शिकायत के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर स्वदेश गुप्ता एवं डॉक्टर के०पी०त्रिपाठी (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ) द्वारा गीता हॉस्पिटल एवं सर्जिकल सेंटर तिर्वा का स्थलीय निरीक्षण किया गया जहां पर शिकायत से सम्बंधित सभी पत्रावलियों का सघनता से परीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में बायोमेडिकल बेस्ट का प्रबंधन मानक के अनुसार नहीं पाया गया एवं अस्पताल में बिस्तरों पर चादर आदि नहीं पड़ी थी साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई उक्त के क्रम में क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के अंतर्गत नोटिस दिया गया नोटिस का यथोचित उत्तर न प्राप्त होने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

