मनरेगा बचाओ प्रदर्शनकारियों पर ‘बर्बर लाठी चार्ज’ : भाजपा पर बरसी कांग्रेस

‘‘मोदी व योगी की डबल इंजन सरकार कर रही अत्याचार : जयराम रेमश‘‘
‘‘हिंदुत्व हिंदू धर्म के लिए खतरा : अय्यर‘‘
नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  कांग्रेस नेताओं का भाजपा प्रहार करना जारी। जयराम रमेश व मणिशंकर अय्यर के निशाने पर योगी व मोदी भी हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में योगी-मोदी की ट्रबल इंजन सरकार ने पुलिस को वाराणसी में पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे एनएसयूआई प्रदर्शनकारियों पर बर्बर लाठीचार्ज करने का आदेश दिया।
कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने एक वीडियो क्लिप साझा की जिसमें पुलिस को कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों को धक्का देते और उनके खिलाफ बल प्रयोग करते हुए देखा जा सकता है। रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेरे युवा साथी वरुण चौधरी के नेतृत्व में छात्रों ने मनरेगा बचाओ संग्राम मार्च निकाला। रमेश ने आरोप लगाया, यह पूरी तरह से शांतिपूर्ण और संवैधानिक अधिकारों के तहत किया गया लोकतांत्रिक प्रदर्शन था, लेकिन योगी-मोदी की ट्रबल-इंजन सरकार को सवालों से इतनी घबराहट है कि उसने पुलिस के जरिये बेरहमी से लाठीचार्ज करा दिया। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) कांग्रेस की छात्र शाखा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।
करोड़ों मजदूरों से रोजगार का कानूनी अधिकार छीन रही मोदी सरकार
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मनरेगा को खत्म करके करोड़ों मजदूरों से रोजगार का अधिकार छीनने के खिलाफ वाराणसी में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे एनएसयूअ छात्रों पर बर्बरतापूर्ण बल प्रयोग एवं गिरफ्तारी अत्यंत निंदनीय है। हम कड़े शब्दों में इस कायरतापूर्ण कार्रवाई की निंदा करते हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी सरकार करोड़ों मजदूरों से रोजगार का कानूनी अधिकार छीन रही है और आवाज उठाने वालों पर बल प्रयोग किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता इस अन्याय, अत्याचार और दमन के खिलाफ डटकर खड़ा है।’’ शनिवार को कांग्रेस ने संप्रग काल के ग्रामीण रोजगार कानून को निरस्त करने के विरोध में अपना 45 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान ‘मनरेगा बचाओ संग्राम‘ शुरू किया और हर जिले में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने रविवार को कोलकाता प्रेस क्लब की ओर से आयोजित ‘द डिबेट 2026’ में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने हिंदुत्व से हिंदू धर्म को सुरक्षा की जरूरत है शीर्षक पर बोलते हुए हिंदुत्व के कॉन्सेप्ट की आलोचना की। अय्यर ने कहा, हिंदुत्व पैरानोया में हिंदू धर्म है। यह 80 फीसदी हिंदुओं को 14 फीसदी मुसलमानों के सामने डरने के लिए कहता है। हिंदुत्व एक बीजेपी नेता का अंधी, भूखी आदिवासी लडक़ी को थप्पड़ मारना है क्योंकि वह चर्च में क्रिसमस लंच में शामिल होती है। हिंदुत्व शॉपिंग मॉल में जाकर क्रिसमस की सजावट तहस-नहस कर देता है। रविवार को कलकत्ता डिबेटिंग सर्कल द्वारा आयोजित इस बहस में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा, पूर्व सांसद स्वपन दासगुप्ता, वकील जे साई दीपक, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी, बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल, इतिहासकार रुचिका शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष अन्य मौजूद थे। अय्यर ने आगे कहा कि सावरकर ने बौद्ध धर्म को सभी हिंदुओं के लिए एक अस्तित्वगत खतरा बताया था। उन्होंने इसे हिंदुत्व का अंतिम खंडन बताया, जिसमें सार्वभौमिकता और अहिंसा का नशा था।