नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत सभी लोगों की मौत हो गई। विमानन महानिदेशालय डीजीसीए ने भी विमान हादसे में अजित पवार समेत सभी लोगों की मौत की पुष्टि की है। अजित पवार एक चुनावी जनसभा के लिए पुणे के बारामती जा रहे थे। हालांकि, अजित पवार के प्लेन क्रैश की असल वजह जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। मगर, शुरुआती रिपोर्टों में तकनीकी खामी की बात सामने आई है। यूरोपियन ट्रांसपोर्ट सेफ्टी काउंसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, पूरी दुनिया में 90 प्रतिशत प्लेन क्रैश की बड़ी वजह टेक्निकल फाल्ट होते हैं। साथ ही खराब मौसम भी प्लेन क्रैश का जिम्मेदार हो सकता है।
